राज्यपाल ने जस्टिस मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 May 2023 08:16 PM
राज्यपाल ने जस्टिस मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को यहां राजभवन में न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जार्ज मसीह को राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई. समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सी.पी. जोशी, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायमूर्ति मसीह के परिजन उपस्थित रहे.

इस साल फरवरी में न्यायमूर्ति पंकज मिथल को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद मुख्य न्यायाधीश का पद खाली हो गया था. इसके बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति एम एम श्रीवास्तव कार्यरत थे.
12 मार्च, 1963 को पंजाब के रोपड़ में जन्मे न्यायमूर्ति मसीह ने विज्ञान (ऑनर्स) में स्नातक किया और फिर एलएल.बी. अलीगढ. मुस्लिम विश्वविद्यालय अलीगढ. से की. उन्होंने छह जून, 1987 को ऑफ पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल में एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया.

वह पंजाब में सहायक महाधिवक्ता, उप महाधिवक्ता, अतिरिक्त महाधिवक्ता की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उन्होंने 10 जुलाई, 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में और 14 जनवरी, 2011 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu