गुजरात: कांग्रेस के दो पूर्व नेता विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Aug 2022 03:04 PM
गुजरात: कांग्रेस के दो पूर्व नेता विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल

ऑडियो सुनें

गांधीनगर: कांग्रेस से इस्तीफा देने के करीब दो सप्ताह बाद गुजरात के पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा के पूर्व सदस्य राजू परमार बुधवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। दोनों नेता दशकों तक कांग्रेस के साथ रहे हैं। वे कुछ महीनों बाद होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र और टोपियां देकर पार्टी में उनका स्वागत किया। बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए। परमार 1988 से 2006 के बीच तीन बार गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। दलित समुदाय के प्रतिष्ठित नेता परमार अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्य भी रहे।

रावल मेहसाणा में वीजापुर विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। वह गुजरात में कांग्रेस की सरकार के दौरान गृह और उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने 1985, 1990 और 1998 में विधानसभा चुनाव जीता था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav