टखने की चोट के कारण हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 20 Oct 2023 09:37 PM
टखने की चोट के कारण हार्दिक पंड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत के हरफनमौला हार्दिक पंड्या बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान टखने में लगी चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप का अगला मैच नहीं खेल सकेंगे. पुणे में बृहस्पतिवार को लगी चोटके बाद हार्दिक का स्कैन कराया गया . वह रिकवरी के लिये बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी जा रहे हैं. भारत को 22 अक्टूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड से खेलना है .

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा ,” टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पंड्या को बांग्लादेश के खिलाफ क्षेत्ररक्षण के दौरान बायें टखने में चोट लगी है . उनका स्कैन कराया गया और उन्हें आराम की सलाह दी गई है . बीसीसीआई की मेडिकल टीम पर उन नजर रखे हुए हैं . वह धर्मशाला नहीं जायेंगे और अब सीधे लखनऊ जायेंगे जहां टीम को इंग्लैंड से खेलना है .” भारत को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ 29 अक्टूबर को खेलना है .

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में केएल राहुल उपकप्तान हो सकते हैं . राहुल ने रोहित शर्मा और पंड्या की गैर मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ कप्तानी की थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों को छोटा ब्रेक मिलेगा और टीम 26 अक्टूबर को लखनऊ में एकत्र होगी. बल्लेबाजी को मजबूत रखने की कवायद में सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन अंतिम एकादश का हिस्सा हो सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu