हरियाणा पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध खनन के लिए 61 वाहन जब्त

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 29 Jul 2022 03:18 PM
हरियाणा पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन क्लीन’, अवैध खनन के लिए 61 वाहन जब्त
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: हरियाणा में एक पुलिस उपाधीक्षक को ट्रक से कुचलकर मार डालने की वारदात के बाद पुलिस ने नूंह जिले में ‘आॅपरेशन क्लीन’ चला अवैध खनन में शामिल 61 वाहनों को जब्त किया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस अभियान में 1,593 पुलिसर्किमयों ने भाग लिया और कुल 358 वाहन जब्त किये गए। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा पुलिस ने 20 जुलाई से 25 जुलाई तक ‘आॅपरेशन क्लीन’ चलाया।

विज ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘शांतिपूर्वक तरीके से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिले के 33 गांवों में जांच के दौरान अवैध खनन में शामिल 61 वाहन जब्त किये गए, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 102 और पुलिस अधिनियम की धारा 47 के तहत 29 वाहन जब्त किये गए, मोटर वाहन अधिनियम के तहत 268 वाहनों को उठाया गया और तीन प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 307 चालान जारी किये गए।’’

दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 102, पुलिस अधिकारियों को कुछ प्रकार की संपत्ति जब्त करने का अधिकार देती है। गृह मंत्री ने कहा कि अवैध खनन के लिए जब्त किये गए 61 वाहनों में से 10 डम्पर ट्रक, 27 ट्रैक्टर, आठ ट्रॉली, छह ट्रैक्टर ट्रॉली और तीन भारी ‘अर्थमूंिवग’ मशीनें थीं।

गौरतलब है कि पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र ंिसह क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन की जांच कर रहे थे और नूंह जिले में 19 जुलाई को उन्होंने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया जिसने उन्हें कुचल दिया। डीएसपी की हत्या के मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav