IPL के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे हेजलवुड, मैक्सवेल का पहले मैच में खेलना अनिश्चित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Mar 2023 08:38 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुक्रवार से अहमदाबाद में शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे. ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक हेजलवुड को टी20 टूर्नामेंट के बाद के चरण में खेलने की उम्मीद है.

यह 32 वर्षीय तेज गेंदबाज पैर की चोट से उबर रहा है जिसके कारण वह भारत में बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी नहीं खेल पाया था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि हेजलवुड आईपीएल में भाग लेने का फैसला करने से पहले क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ से सलाह लेंगे.

इस महीने भारत के खिलाफ आॅस्ट्रेलिया के अंतिम दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से बाहर रहे आॅलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का भी बेंगलुरू में दो अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के पहले मैच में खेलना संदिग्ध है क्योंकि वह अभी तक पैर की चोट से उबर नहीं पाए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu