पोस्टमार्टम हाउस मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी, चार गवाह मुकरे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Aug 2024 12:50 PM
पोस्टमार्टम हाउस मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच पूरी, चार गवाह मुकरे
ऑडियो सुनें

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-94 में स्थित पोस्टमार्टम हाउस में ‘‘आपत्तिजनक कृत्य’’ का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच कर रहे उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डिप्टी सीएमओ) डॉ. जयेश लाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को जांच रिपोर्ट सौंप दी है जिसमें अस्पताल के ही संविदा कर्मचारी शेर ंिसह को मुख्य आरोपी बताया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डॉ लाल द्वारा मंगलवार को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो सात अगस्त का है जिसमें शेर ंिसह को एक महिला के साथ ‘‘आपत्तिजनक स्थिति’’ में देखा जा सकता है। इसमें कहा गया कि ंिसह ने ही महिला को पोस्टमार्टम हाउस में बुलाया था।

इस घटना का वीडियो 21 अगस्त को सोशल मीडिया पर आया जिसके बाद 22 अगस्त को सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर पी ंिसह की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की और ंिसह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं।
पुलिस ंिसह और उसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि घटना के समय वहां मौजूद चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिन्होंने इसकी कोई भी जानकारी होने से मना कर दिया है। ऐसे में वीडियो किसने बनाया, इस बारे में पता नहीं चल सका।

पुलिस भी इस मामले की अलग से जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस में तैनात सभी कर्मचारियों को चेतावनी पत्र जारी किए गए हैं, ताकि सभी समय पर ड्यूटी के लिए पहुंचें और बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

डॉ. लाल ने बताया कि इस तरह की घटना को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं जिसकी फुटेज सीधे सीएमओ कार्यालय में देखी जा सकेगी। जांच रिपोर्ट में नोएडा प्राधिकरण की ओर से दो अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड भी पोस्टमार्टम हाउस में तैनात करने की मांग की गई है जिससे 24 घंटे निगरानी हो सकेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav