हिना खान ने अपने ब्वायफैंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Jun 2025 09:37 PM
हिना खान ने अपने ब्वायफैंड रॉकी जायसवाल संग रचाई शादी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. टेलीविजन की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने अपने ब्वायफैंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है. अभिनेत्री ने बुधवार शाम को अपने विवाह समारोह की कई तस्वीरें साझा कीं. एक तस्वीर में हिना और रॉकी विवाह पंजीकरण पत्रों पर हस्ताक्षर करते हुए नजर आ रहे हैं. हिना ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया. हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जन्मों-जन्मों तक बना रहेगा. हम, हमारा घर, हमारी रोशनी, हमारी उम्मीद…और साथ मिलकर हम सभी बाधाओं को पार कर लेते हैं.”

उन्होंने लिखा, “आज, हमारा मिलन प्रेम और कानून के पत्रों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है. हम पति और पत्नी के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं.” अपनी शादी में हिना ने साड़ी पहनी थी जिस पर सोने और चांदी की कसीदाकारी थी और उसका गुलाबी बॉर्डर था. इस साड़ी को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था. रॉकी ने भी मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया ‘कुर्ता सेट’ पहना था.

हिना और रॉकी 13 साल से ज़्यादा समय से एक साथ थे. उनकी पहली मुलाक़ात “ये रिश्ता क्या कहलाता है” के सेट पर हुई थी. इस शो में हिना ने अक्षरा का किरदार निभाया था और रॉकी प्रोड्यूसर (सुपरवाइजर) के तौर पर काम कर रहे थे.
पिछले वर्ष जून में हिना को स्टेज तीन का स्तन कैंसर होने का पता चला था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu