यूएसएआईडी कोष पर रोक लगाने के बाद हैदराबाद में ट्रांसजेंडर के लिए मेडिकल क्लिनिक बंद हुआ

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 04 Mar 2025 01:27 PM
यूएसएआईडी कोष पर रोक लगाने के बाद हैदराबाद में ट्रांसजेंडर के लिए मेडिकल क्लिनिक बंद हुआ
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विदेशी सहायता निधि पर कथित तौर पर रोक लगाने के कार्यकारी आदेश जारी करने के बाद हैदराबाद में ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी)’ कोष से संचालित हो रहे एक मेडिकल क्लिनिक को बंद कर दिया गया है।

यह क्लिनिक ट्रांसजेंडर को सेवाएं प्रदान करता है। यहां नारायणगुडा स्थित मित्र क्लिनिक की ट्रांसजेंडर स्वास्थ्य विशेषज्ञ रचना मुद्राबोइना ने कहा कि गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) वाईआरजी केयर द्वारा संचालित यह स्वास्थ्य सुविधा यूएसएआईडी के वित्तपोषण पर निर्भर है।

मुद्राबोइना ने दावा किया कि जनवरी में कार्यकारी आदेश जारी होने के बाद यूएसएआईडी का वित्तपोषण बंद हो जाने के कारण क्लिनिक को लगभग एक माह पहले बंद कर दिया गया था। मुद्राबोइन ने कहा कि इस क्लिनिक की स्थापना 2021 में हुई, जिसका उपयोग ट्रांसजेंडर को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए किया जाता है। यहां एचआईवी देखभाल और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती है और क्लिनिक को हर महीने ढाई लाख रुपये का कोष मिलता था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital