इमरान और उनकी पार्टी पाकिस्तान को ‘विनाश’ की ओर धकेल रहे : प्रधानमंत्री शरीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 12 May 2023 09:49 PM
इमरान और उनकी पार्टी पाकिस्तान को ‘विनाश’ की ओर धकेल रहे : प्रधानमंत्री शरीफ
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद/लाहौर. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज खान ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी को ‘झूठा’ करार दिया और उन पर नकदी संकट से गुजर रहे देश को ‘विनाश’ की ओर धकेलने का आरोप लगाया. इमरान खान जब भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत के लिए इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष पेश हो रहे थे, उसी समय अपने मंत्रिमंडल को संबोधित करते हुए शरीफ ने खान के शासनकाल में उनकी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेताओं के जेल भेजे जाने पर साधी गई चुप्पी को लेकर अदालतों पर सवाल उठाया.

उच्चतम न्यायालय का अपने ‘लाडले’ इमरान खान का पक्ष लेना जारी : प्रधानमंत्री शहबाज
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा अपने ‘लाडले’ इमरान खान को दी गई राहत पर सवाल उठाया और कहा कि इसके ‘दोहरे मानक’ पाकिस्तान में न्याय की मौत का कारण बने हैं. खान को बड़ी राहत देते हुए उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को नाटकीय अंदाज में की गई उनकी गिरफ्तारी को ‘गैर कानूनी’ और ‘अवैध’ करार दिया और उन्हें तुरंत रिहा करने के आदेश दिये.

इमरान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक प्रदर्शनों को लेकर करीब तीन हजार गिरफ्तार : पाकिस्तान पुलिस
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मंगलवार को हुई गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों और सुरक्षाबलों के बीच हुई हिंसक झड़प के सिलसिले में अकेले पंजाब सूबे में करीब तीन हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। यह दावा पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को किया.

उसने बताया कि पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान को भ्रष्टाचार के मामले में सुरक्षात्मक जमानत शुक्रवार को मिल गई और पंजाब सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu