पाकिस्तानी सेना की दखलंदाजी पर इमरान खान ने जताई नाराजगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 14 May 2023 07:48 PM
पाकिस्तानी सेना की दखलंदाजी पर इमरान खान ने जताई नाराजगी
ऑडियो सुनें

लाहौर. उच्चतम न्यायालय के आदेश पर भ्रष्टाचार रोधी संस्था की हिरासत से रिहा होने के बाद शनिवार को देश के नाम अपने पहले संबोधन में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शक्तिशाली सेना को राजनीति में आने के लिए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की सलाह दी है.

सैन्य प्रतिष्ठान द्वारा उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के खिलाफ कार्रवाई से नाराज खान ने अपने जमां पार्क आवास से रात आठ बजे अपने संबोधन के दौरान सैन्य नेतृत्व से पाकिस्तान की खातिर अपने ‘‘पीटीआई-विरोधी’’ रुख की समीक्षा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सेना के कदमों ने देश को आपदा के कगार पर ला दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu