इमरान खान पाकिस्तान में गृह युद्ध शुरू करना चाहते हैं : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 23 May 2022 06:45 PM
इमरान खान पाकिस्तान में गृह युद्ध शुरू करना चाहते हैं : प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
ऑडियो सुनें

लाहौर. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को आरोप लगाया कि इमरान खान देश में ‘‘गृह युद्ध’’ छेड़ना चाहते हैं.
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री खान ने संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली को भंग करने और चुनाव कराने के लिए दबाव बनाने को लेकर अपने समर्थकों से 25 मई को इस्लामाबाद तक शांतिपूर्वक मार्च करने का आह्वान किया था. क्रिकेटर से राजनेता बने खान (69) को पिछले महीने विपक्षी दलों ने संसद में एक अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता से बेदखल कर दिया था.

प्रधानमंत्री शहबाज ने मीडियार्किमयों के सवालों का जवाब देते हुए सोमवार को कहा, ‘‘इमरान नियाजी देश में गृह युद्ध शुरू करना चाहते हैं. लेकिन वह गलती कर रहे हैं. राष्ट्र उन्हें (उनके पाप को) कभी माफ नहीं करेगा और उन्हें रोक देगा. ’’ यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार खान के मार्च को रोकने के लिए सेना बुलाएगी, शहबाज ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस बारे में फैसला किया जाएगा.

पेशावर में रविवार को, अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसफ की कोर कमेटी की बैठक के बाद संवाददातओं से खान ने कहा था कि मार्च एक धरना में तब्दील हो जाएगा और मांगें स्वीकार किये जाने तक यह जारी रहेगा. उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘‘मुख्य मांगों में नेशनल असेंबली को फौरन भंग करना और अगले आम चुनाव के लिए एक नयी तारीख की घोषणा शामिल है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu