नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हुई वीभत्स घटना और कुछ अन्य घटनाओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लोभ में महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है.
उन्होंने यह दावा भी किया कि देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है जहां एक तरफ सत्ता से संरक्षण प्राप्त लोग हैं तो दूसरी तरफ गरीब हैं.
राहुल गांधी ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से मणिपुर की घटना और महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुछ अन्य मामलों का उल्लेख किया.
उन्होंने कहा, ”जो देश अपनी महिलाओं का सम्मान नहीं करता वो कभी आगे नहीं बढ. सकता.” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ”सत्ता के लोभ में भाजपा महिला सम्मान और देश के आत्मसम्मान, दोनों के साथ खिलवाड़ कर रही है.” राहुल गांधी ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ”देश को दो वर्गों में बांटा जा रहा है! एक तरफ सत्ता संरक्षित ताकतवर लोग हैं जिनके इशारों पर देश की नीतियां बन रही हैं. दूसरी तरफ है आम हिंदुस्तानी, जिसकी पहुंच से सब्ज.ी जैसी बुनियादी चीज. भी दूर होती जा रही है. हमें अमीर-गरीब के बीच बढ.ती इस खाई को भर, इन आंसुओं को पोंछना होगा.”