कांग्रेस का ‘गाली गैंग’ बन गया है ‘इंडिया’ गठबंधन: नकवी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Mar 2024 10:23 PM
कांग्रेस का ‘गाली गैंग’ बन गया है ‘इंडिया’ गठबंधन: नकवी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को आरोप लगाया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ कांग्रेस का ”गाली गैंग” बन गया है. पूर्व केंद्रीय मंत्री के कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, नकवी ने उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक कार्यक्रम में यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सुशासन और स्थायित्व के कीर्तिमान के साथ अपने दो सफल कार्यकाल पूरे कर तीसरे की तरफ बढ़ चुकी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर उस वक्त निशाना साधा है जब कुछ दिनों पहले ही राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर ‘परिवार’ वाली टिप्पणी की थी.

नकवी ने आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन ”कांग्रेस का गाली गैंग” है तथा यह ‘हार की हताशा’ में कुतर्क कर रहा है. उनका कहना था कि कांग्रेस हमेशा परिवार, प्रतिनियुक्ति या फिर रिमोट वाली सत्ता की सामंती सोच में लिप्त रही है. नकवी ने दावा किया कि कांग्रेस के ”रिमोट कंट्रोल” के दायरे से बाहर मोदी सरकार के स्थायित्व और सुशासन संकल्प ने विपक्ष का गणित बिगाड़ दिया है और यही बदलाव ”बेईमानी के बेखौफ. बाहुबलियों” की बौखलाहट का कारण है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu