भारत ने ‘ग्राम स्वराज’, ‘पंचायतों के लोकतांत्रिक सशक्तीकरण’ में हासिल किए नए मुकाम: प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले आठ वर्ष में भारत ने ‘‘ग्राम स्वराज’’ और ‘‘पंचायतों के सशक्तीकरण’’ में नए मुकाम हासिल किए हैं. उन्होंने देश भर में गांवों के सरपंचों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने, जल संरक्षण करने और आने वाले योग दिवस को विशेष बनाने का आ’’ान भी कहा.सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने के कुछ दिनों बाद देश भर में सरपंचों को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों का उल्लेख किया और उनसे उन पर सहयोग मांगा. साथ ही उन्होंने पिछले आठ सालों में उनके योगदान की सराहना भी की. उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे 21 जून को मनाए जाने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विशेष बनाएं और अपने-अपने गांवों में सभी को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button