आईटी क्षेत्र में अमेरिका की सिलीकॉन वैली से आगे है भारत : अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Feb 2023 06:15 PM
ऑडियो सुनें

हमीरपुर/शिमला. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में भारत कई मायने में अमेरिका की सिलिकॉन वैली से भी आगे है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से उपलब्ध है जबकि बाकी देशों के पास अभी भी यह कागजों पर है.

रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ठाकुर ने शनिवार रात को ऊना में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि देश आज डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जिसमें ‘‘चायवाले से लेकर रेहड़ी वाले’’ तक सभी इंटरनेट की मदद से अपना कारोबार कर रहे हैं.

भाजपा नेता ठाकुर ने दावा किया कि नौ साल पहले जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब महंगाई 12 फीसदी थी और ‘‘भ्रष्टाचार’’ का बोलबाला था और आज जब अमेरिका जैसे देश 8.3 प्रतिशत की महंगाई दर से जूझ रहे हैं, तब भारत की महंगाई दर 5.7 प्रतिशत है.
उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप की संख्या करीब 90,000 है. मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड महामारी के कठिन समय में देश की जनता को 220 करोड़ कोविड-रोधी टीके निशुल्क लगवाए और 4 लाख करोड़ रुपए खर्च कर 80 करोड़ गरीबों को 28 महीने मुफ्त अनाज दिया है.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu