हेग में भारतीय दूतावास ने ‘जी20 बीच क्लीनअप’ आयोजित किया; 240 किलोग्राम समुद्री कचरा एकत्र किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 13 May 2023 07:59 PM
हेग में भारतीय दूतावास ने ‘जी20 बीच क्लीनअप’ आयोजित किया; 240 किलोग्राम समुद्री कचरा एकत्र किया
ऑडियो सुनें

लंदन. हेग स्थित भारतीय दूतावास ने नीदरलैंड सरकार के साथ मिलकर शहर के प्रसिद्ध शेवेनिंगेन समुद्र तट पर ‘जी20 बीच क्लीनअप’ नामक सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया और सिगरेट की 5,410 बट सहित 240 किलोग्राम समुद्री कचरा एकत्र किया.

समुद्री कचरे का निपटान जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत कार्य के प्रमुख बिंदुओं में से एक है और शुक्रवार को हेग में किया गया तट की सफाई का काम वैश्विक पहल के तहत समुद्री कचरे की समस्या पर ध्यान आकृष्ट करने तथा महासागरों के सतत विकास की दिशा में मिलकर काम करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu