भारतीय पुरुष हॉकी टीम रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 08:02 PM
भारतीय पुरुष हॉकी टीम रैंकिंग में चौथे पायदान पर पहुंची
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रो लीग मैचों में विश्व चैंपियन जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो-दो जीत के दम पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच (विश्व हॉकी महासंघ) रैंकिंग में दो स्थान की छलांग लगाकर चौथे पायदान पर पहुंच गई. इससे भारत रैंकिंग में हॉकी की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया से स्थान आगे निकल गया. ऑस्ट्रेलिया की टीम पांचवें स्थान पर खिसक गयी.

इस साल जनवरी में ओडिशा में विश्व कप खिताब जीतने के बाद शीर्ष स्थान पर पहुंचने वाला जर्मनी भारत से लगातार दो मैच हारने के बाद भी दो पायदान नीचे तीसरे स्थान पर खिसक गया. इस विश्व कप में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी. भारत ने प्रो लीग के अपने मैचों में जर्मनी को 3-2 और 6-3 जबकि ऑस्ट्रेलिया को 5-4 और नियमित समय में मैच 2-2 की बराबरी पर छूटने के बाद पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से शिकस्त दी.

लगातार चार मैचों में जीत से भारत एफआईएच प्रो लीग के अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया. इसके साथ ही हरमनप्रीत ंिसह की अगुवाई वाली टीम ने एफआईएच छठे से चौथे स्थान पर आ गयी. विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाला नीदरलैंड शीर्ष स्थान पर है जबकि उपविजेता बेल्जियम नवीनतम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज है.

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘ ये चीजें (विश्व रैंकिंग) हमारे लिए ज्यादा मायने नहीं रखती हैं. जब हम खेलते हैं तो हम इसे ध्यान में नहीं रखते हैं. हमारी एकमात्र प्राथमिकता अपने मौके को भुनाना और प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाए रखने की होती है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu