फोर्ब्स की सबसे युवा अमेरिकी अरबपतियों की सूची में भारतीय मूल के बैजू भट्ट शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Sep 2025 11:10 PM
फोर्ब्स की सबसे युवा अमेरिकी अरबपतियों की सूची में भारतीय मूल के बैजू भट्ट शामिल

ऑडियो सुनें

ह्यूस्टन. कमीशन-मुक्त व्यापार मंच रॉबिनहुड के सह-संस्थापक और भारतीय-अमेरिकी उद्यमी बैजू भट्ट को साल 2025 की फोर्ब्स 400 सूची में अमेरिका के 10 सबसे युवा अरबपतियों में शामिल किया गया है. भट्ट (40) इस प्रतिष्ठित सूची में जगह बनाने वाले भारतीय मूल के एकमात्र व्यक्ति हैं. उन्हें सोशल मीडिया कंपनी मेटा के मार्क जुकरबर्ग जैसे तकनीकी दिग्गजों के साथ फोर्ब्स 400 सूची में शामिल किया गया है.

भट्ट की कुल अनुमानित संपत्ति छह से सात अरब अमेरिकी डॉलर के बीच है, जो मुख्य रूप से रॉबिनहुड में उनकी लगभग छह प्रतिशत हिस्सेदारी पर आधारित है. भट्ट के माता-पिता भारत के गुजरात राज्य से अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में जाकर बस गए थे. उन्होंने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से भौतिकी और गणित विषयों में उच्च शिक्षा हासिल की. इसके बाद 2013 में व्लाद टेनेव के साथ मिलकर रॉबिनहुड की स्थापना की. इस मंच अमेरिका में खुदरा निवेश की सूरत बदल दी है, कमीशन-मुक्त व्यापार की पेशकश की है और बेहतर बचत की संभावनाएं उपलब्ध कराई हैं. फोर्ब्स 400 सूची में भट्ट का शामिल होना युवा तकनीकी उद्यमियों के उदय और अमेरिका के वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते दबदबे को रेखांकित करता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu