टोरंटो. कनाडा में यहां सबवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर 21 वर्षीय भारतीय छात्र को एक अज्ञात शख्स से गोली मारी दी, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब छात्र काम पर जा रहा था. पुलिस के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान कार्तिक वासुदेव के रूप में हुई है और उसे सेंट जेम्स टाउन में शेनबोर्न टीटीसी स्टेशन के ग्लेन रोड प्रवेश द्वार पर बृहस्पतिवार शाम गोली मारी गई थी. टोरंटो पुलिस सेवा ने एक बयान में बताया कि मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद वासुदेव को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया. टोरंटो पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि जांचकर्ता उन गवाहों की तलाश कर रहे हैं, जो घटना के समय इलाके में मौजूद थे. साथ ही ऐसे लोगों की तलाश भी की जा रही है, जिन्होंने घटना का वीडियो बनाया हो.
टोरंटो में भारतीय छात्र की हत्या, विदेश मंत्री जयशंकर ने शोक जताया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 09 Apr 2022 04:54 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 12 नवंबर का राशिफल: करियर, धन, प्रेम और सेहत के लिए कैसा रहेगा आपका दिन, जानें शुभ-अशुभ समय
- 2 Muder in Raipur राजधानी के कमलविहार में युवक की हत्या, आरोपी अज्ञात, पुलिस की जांच जारी
- 3 बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, 15 नवंबर तक डिप्रेशन में बदलने की संभावना
- 4 ShareMarket : आईटी शेयरों ने भी शुरुआती तेजी गंवाई, फार्मा शेयरों में भी दिखी गिरावट, विदेशी निवेशक क्यों कर रहे हैं खरीदारी?
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: