
जोहानिसबर्ग. कप्तान सूर्यकुमार यादव के शतक के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में सात विकेट पर 201 रन बनाये. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर भारत के लिये सूर्यकुमार ने 56 गेंद में 100 रन बनाये जिसमें सात चौके और आठ छक्के शामिल थे. यशस्वी जायसवाल ने 41 गेंद में 60 रन बनाये. इन दोनों के अलावा हालांकि भारत का कोई बल्लेबाज नहीं चल सका. दक्षिण अफ्रीका तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे है.



