तिरंगा को ‘प्रोफाइल’ तस्वीर लगा कर अन्य लोगों को प्रेरित करें :शाह ने की अपील

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 31 Jul 2022 07:36 PM
तिरंगा को ‘प्रोफाइल’ तस्वीर लगा कर अन्य लोगों को प्रेरित करें :शाह ने की अपील
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को लोगों से दो अगस्त से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा का इस्तेमाल ‘प्रोफाइल’ तस्वीर के तौर पर करने के लिए हर किसी को प्रेरित करने की अपील की. साथ ही उन्होंने लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की गुजारिश की.

शाह की अपील, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यह कहने के बाद आई है कि आजादी का अमृत महोत्सव एक जनआंदोलन बन गया है और लोगों से दो से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट की ‘प्रोफाइल’ तस्वीर के रूप में तिरंगा को लगाने का आ’’ान किया. शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘तिरंगा देश को जोड़ने के साथ हमें राष्ट्र सेवा के लिए खुद को सर्मिपत करने हेतु प्रेरित करता है.

आजादी के अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों की शौर्यगाथा का यशोगान करते हुए 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए मोदी जी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए आज नरेंद्र मोदी जी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सभी देशवासियों से 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर के रूप में तिरंगा लगाने का आह्वान किया.’’ शाह ने कहा, ‘‘सभी अपनी ‘डीपी’ (डिस्प्ले पिक्चर) में तिरंगा लगाकर दूसरों को भी इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करें.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu