ठंड का असर तेज: प्रदेश के 17 जिलों का पारा 15 डिग्री से कम, सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Nov 2026 08:45 AM
ठंड का असर तेज: प्रदेश के 17 जिलों का पारा 15 डिग्री से कम, सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ी…
ऑडियो सुनें

दीपावली के बाद मध्यप्रदेश में ठंड का असर तेज हो गया है. हाल यह है कि, प्रदेश के 17 शहरों में न्यूनतम तापमान अभी से ही 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. वहीं, अमरकंटक में सबसे कम 10.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. करौंदी में पारा 11.3 डिग्री पर पहुंच गया. वहीं, राजधानी भोपाल में इस बार ठिठुराने वाली ठंड पड़ने वाली है.

भोपाल और जबलपुर में 13 डिग्री तापमान

वहीं, इस बार भोपाल और जबलपुर में ठिठुराने वाली ठंड मिलेगी. भोपाल और जबलपुर में 13 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. यानी भोपाल और जबलपुर में पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड रही. दमोह में 12 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 12.3 और रायसेन में 12.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. छिंदवाड़ा में 13 डिग्री, उमरिया में 13.4 और मंडला-नौगांव में 13.6 डिग्री तापमान रहा. इंदौर में 14 डिग्री और रीवा में 13.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ी

वहीं, एमपी के 17 शहरों का पारा अभी से 15 डिग्री के नीचे आ गया है. सुबह और शाम के समय ठंडी हवा के कारण ठिठुरन बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 4 दिन के अंदर और तापमान गिर सकता है जिससे ठंड बढ़ेगी.वहीं, aqi बढ़ने से रात को कई शहरों में धुंध छा जाती है. और सुबह हलका कोहरा भी छा रहा है.

 

नवंबर में कैसा रहता है मौसम मिजाज

नवंबर महीने से ही ठंड की असली शुरुआत होती है. नवंबर के दूसरे हफ्ते से ठंड बढ़ने लगती है.खासकर उन इलाकों में जहां पर उत्तरी हवाएं सीधी आती हैं. इन इलाकों में ग्वालियर-चंबल संभाग के जिले शामिल हैं. ऐसा भी हो चुका है कि, ग्वालियर में रात का पारा 3 डिग्री तक पहुंच चुका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav