IPL 2022: जायसवाल का अर्धशतक, रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 07 May 2022 07:43 PM
IPL 2022: जायसवाल का अर्धशतक, रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराया
ऑडियो सुनें

मुंबई. युवा यशस्वी जायसवाल की अगुआई में शीर्ष क्रम के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को यहां पंजाब ंिकग्स को छह विकेट से हराकर प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने का अपना दावा मजबूत किया. रॉयल्स के 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जायसवाल ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 41 गेंद में नौ चौकों और दो छक्कों से 68 रन बनाए जिससे टीम ने दो गेंद शेष रहते चार विकेट पर 190 रन बनाकर जीत दर्ज की. देवदत्त पडिक्कल ने 31 जबकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने 30 रन की पारी खेली. शिमरोन हेटमायर ने अंत में 16 गेंद में तीन चौकों और दो छक्कों से नाबाद 31 रन की पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया.

इस जीत से रॉयल्स के 11 मैच में 14 अंक हो गए हैं और टीम तीसरे स्थान पर बनी हुई है. पंजाब की नॉकआउट में जगह बनाने की राह मुश्किल हो गई है. टीम 11 मैच में 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर है. पंजाब ंिकग्स ने जॉनी बेयरस्टो (40 गेंद में 56 रन, आठ चौके, एक छक्का) के अर्धशतक के बाद जितेश शर्मा (18 गेंद में नाबाद 38, चार चौके, दो छक्के) और लियाम लिंिवगस्टोन (14 गेंद में 22 रन, दो छक्के, दो चौके) के बीच पांचवें विकेट के लिए सिर्फ 26 गेंद में 50 रन की साझेदारी से पांच विकेट पर 189 रन बनाए. भानुका राजपक्षे ने भी 27 रन की उपयोगी पारी खेली.

लक्ष्य का पीछा करने उतरे रॉयल्स को जायसवाल और बटलर ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई. जायसवाल ने संदीप शर्मा के पारी के पहले ओवर में दो चौकों और एक छक्के से 14 रन जुटाकर शुरुआत की. बटलर ने कागिसो रबादा को निशाना बनाते हुए उन पर चार चौके और एक छक्का मारा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की गेंद को शॉर्ट थर्ड मैन पर राजपक्षे के हाथों में खेल गए. उन्होंने 16 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का मारा.

कप्तान संजू सैमसन ने संदीप पर चौके से खाता खोला और फिर अर्शदीप ंिसह पर भी लगातार दो चौके जड़े. रॉयल्स ने पावर प्ले में एक विकेट पर 67 रन बनाए. सैमसन 12 गेंद में 23 रन बनाकर ऋषि धवन की गेंद को हवा में लहरा गए और शिखर धवन ने उनका आसान कैच लपका.

जायसवाल ने संदीप पर लगातार दो चौकों के साथ 11वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने राहुल चाहर के अगले ओवर में एक रन के साथ 33 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर अगले ओवर में ऋषि पर तीन चौके मारे. अर्शदीप ने जायसवाल को लांग आन पर लिंिवगस्टोन के हाथों कैच कराके पंजाब ंिकग्स को वापसी दिलाने का प्रयास किया. रॉयल्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 47 रन की दरकार थी. हेटमायर ने रबादा पर चौका जड़ने के बाद अर्शदीप पर लगातार दो चौकों के साथ रॉयल्स का पलड़ा भारी रखा.

रबादा के 18वें ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने दो चौके और फिर हेटमायर ने छक्का जड़कर मैच का रुख पूरी तरह से रॉयल्स की तरफ मोड़ दिया. रॉयल्स को अंतिम दो ओवर में सिर्फ 11 रन की जरूरत थी. अर्शदीप ने पडिक्कल को कवर में अग्रवाल के हाथों कैच कराके हेटमायर के साथ उनकी 41 रन की साझेदारी का अंत किया. इस ओवर में सिर्फ तीन रन बने.

चाहर के अंतिम ओवर में रॉयल्स को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे और हेटमायर ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी. पंजाब ंिकग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद बेयरस्टो और शिखर धवन (12) ने टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई.

बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में दो चौके जड़े लेकिन इस तेज गेंदबाज ने तीसरा ओवर धवन को मेडन डाला. बेयरस्टो ने तेज गेंदबाज कुलदीप सेन का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया और फिर बोल्ट पर चौका और छक्का मारा. धवन ने भी प्रसिद्ध कृष्णा और बोल्ट पर चौके मारे लेकिन छठे ओवर में रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर मिड आफ पर बटलर ने उनका शानदार कैच लपका. पंजाब की टीम ने पावर प्ले में एक विकेट पर 48 रन बनाए.

राजपक्षे ने आते ही युजवेंद्र चहल और सेन पर छक्के जड़े जबकि कृष्णा पर भी लगातार दो चौके मारे. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज हालांकि चहल पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को चूककर बोल्ड हो गया. कप्तान अग्रवाल ने 12वें ओवर में अश्विन पर लगातार दो चौकों के साथ टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया. बेयरस्टो ने अगले ओवर में सेन की गेंद पर एक रन के साथ 34 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

अग्रवाल हालांकि 13 गेंद में 15 रन बनाने के बाद चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग आन पर बटलर को आसान कैच दे बैठे. चहल ने इसी ओवर में बेयरस्टो को भी पगबाधा किया. जितेश और लिंिवगस्टोन ने इसके बाद तेजी से रन जुटाए. लिंिवस्टोन ने अश्विन पर छक्का जड़ा जबकि जितेश ने कृष्णा पर लगातार दो चौके और चहल पर छक्के के साथ तेवर दिखाए.

लिंिवगस्टोन ने 19वें ओवर में कृष्णा पर छक्का और चौका मारा लेकिन इसी ओवर में बोल्ड हो गए. जितेश ने सेन के अंतिम ओवर में दो चौके और एक छक्का मारा. चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 28 रन देकर तीन विकेट चटकाए. कृष्णा काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने चार ओवर में 48 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu