IPL 2022: पंजाब ने आठ विकेट की जीत के साथ गुजरात के प्लेआॅफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 May 2022 07:46 PM
IPL 2022: पंजाब ने आठ विकेट की जीत के साथ गुजरात के प्लेआॅफ में पहुंचने का इंतजार बढ़ाया
ऑडियो सुनें

नवी मुंबई. कैगिसो रबाडा (चार ओवर में 33 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद शिखर धवन (नाबाद 62) की अर्धशतकीय पारी से पंजाब ंिकग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मंगलवार को यहां गुजरात टाइटन्स को आठ विकेट से शिकस्त दी.

साई सुदर्शन की 50 गेंद में नाबाद 65 रन की पारी के बाद भी गुजरात की टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. पंजाब ने 16 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली.   धवन ने 53 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का जड़ा. उन्होंने दूसरे विकेट के लिए भानुका राजपक्षे (40) के साथ 87 रन की साझेदारी कर टीम की जीत की नींव रखी. राजपक्षे ने 28 गेंद की पारी में पांच चौके और एक छक्का जड़ा. लियाम लिंिवगस्टोन ने इसके बाद 10 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेल टीम को जीत दिलाने के साथ नेट रन रेट में भी सुधार करने में मदद की.

इस जीत के बाद पंजाब की टीम 10 मैचों में पांच जीत के साथ तालिका में पांचवें पर पहुंच गयी. गुजरात की यह 10 मैचों में दूसरी हार है और टीम अब भी शीर्ष पर है. इससे पहले गुजरात के लिए सुदर्शन ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने अपनी पहली अर्धशतकीय पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का जड़ा. उनके बाद रिद्धिमान साहा (17 गेंद में 21 रन) टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे.

पंजाब के लिए रबाडा के अलावा अर्शदीप ंिसह, ऋषि धवन और लियाम लिंिवगस्टोन ने एक-एक विकेट लेकर मौजूदा सत्र में गुजरात को सबसे कम स्कोर पर रोका.   लक्ष्य का पीछा करते हुए धवन ने दूसरे ओवर में प्रदीप सांगवान के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े  लेकिन मोहम्मद शमी (43 रन पर एक विकेट) ने तीसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो (एक रन) को आउट कर पंजाब को पहला झटका दिया.

राजपक्षे ने इसी ओवर में दो चौके जड़ दिये जबकि चौथे ओवर में अल्जारी जोसेफ के खिलाफ विकेटकीपर के ऊपर से शानदार छक्का और फिर चौका लगाया. धवन ने 12वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन के खिलाफ चौका लगाकर आईपीएल करियर का 47वां अर्धशतक पूरा किया. इसी ओवर में राजपक्षे ने छक्का लगाया लेकिन अगली गेंद पर पगबाधा हो गये. लियाम लिंिवगस्टोन ने 16वें ओवर में शमी के खिलाफ लगातार तीन छक्के और दो चौका लगाकर 28 रन बटोरे और टीम को जीत दिला दी.

गुजरात ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन टीम ने शुरुआती  चार ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये. दूसरे ओवर में रबाड़ा के खिलाफ दो चौके जड़ने वाले शुभमन गिल (छह गेंद में नौ रन) रन आउट हो गये.  साहा  ने इसके बाद चौथे ओवर में रबाडा के खिलाफ शानदार छक्का जड़ा लेकिन इस अनुभवी गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर उन्हें चलता कर दिया.

शानदार लय में चल रहे कप्तान हार्दिक पंड्या सात गेंद में एक रन बनाकर ऋषि की गेंद पर विकेटकीपर जितेश शर्मा को कैच थमा बैठे.
पंजाब के गेंदबाजों ने इसके बाद गुजरात पर शिकंजा और कस दिया और रन गति को तेज करने की कोशिश में डेविड मिलर (14 गेंद में 11 रन) 12वें ओवर में  लिंिवगस्टोन की गेंद पर सीमा रेखा के पास रबाडा को कैच थमा बैठे. इसी ओवर में सुदर्शन ने चौका लगाकर बाउंड्री के सूखे को खत्म किया. गुजरात के लिए यह चौका 48 गेंद के बाद आया.

उन्होंने इसके बाद ऋषि धवन और राहुल चाहर के ओवरों में चौका जड़ रन गति बढ़ाने की कोशिश की लेकिन रबाडा ने 17वें ओवर में लगातार गेंदों पर राहुल तेवतिया (13 गेंद में 11 रन) और राशिद खान (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट कर गुजरात को बड़ा झटका दिया. उन्होंने 19वें ओवर में लॉकी फर्ग्युसन (तीन गेंद में पांच रन) को चलता किया. सुदर्शन ने दूसरी छोर से अर्शदीप की गेंद पर 18वें ओवर में छक्का और 20वें ओवर में चौका जड़कर टीम के स्कोर को 140 के पार पहुंचाया. अर्शदीप ने इस दौरान प्रदीप सांगवान (पांच गेंद में दो रन) को बोल्ड किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu