IPL 2023(16 April): Review

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 17 Apr 2023 11:14 AM
ऑडियो सुनें

शतक जड़ते ही वेंकटेश अय्यर ने ‘गब्बर’ से छीनी ऑरेंज कैप, चहल के सिर पर पर्पल कैप
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए सीजन के 23वें मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दावेदारी और ज्यादा रोमांचक हो गई है.

बेटे अर्जुन के IPL डेब्यू पर पिता सचिन तेंदुलकर का इमोशनल मैसेज वायरल, जानिए ‘क्रिकेट के भगवान’ ने क्या लिखा
सचिन तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल खेलने वाले पहले बाप-बेटे की जोड़ी है. सचिन ने 2013 में आखिरी आईपीएल मैच मुंबई के लिए खेला था.

हार के बाद गेंदबाजों पर भड़के हार्दिक पांड्या, कहा- खिलाड़ियों को इससे सीखना चाहिए
हार के बाद गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या गेंदबाजों पर जमकर भड़के. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पावरप्ले गुजरा उससे हमें हार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन गेंदबाजों ने बाद में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.

पहली बार कप्तानी करने उतरे सूर्यकुमार पर लगा इतने लाख रुपये जुर्माना, KKR के खिलाड़ियों को भी भरना पड़ा हर्जाना
आईपीएल में पहली बार कप्तानी करने उतरे सूर्यकुमार यादव पर कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान टीम की धीमी ओवर गति के कारण 12 लाख रुपये का और नीतीश राणा और ऋतिक शौकीन पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया.

राजस्थान की जीत और गुजरात की हार के बाद देखिए लेटेस्ट प्वाइंट्स टेबल का हाल
आईपीएल 2023 के 23वें मैच के बाद राजस्थान आठ अंक लेकर तालिका में मजबूती के साथ टॉप पर कायम है. लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे जबकि राजस्थान के हाथों हारने के बाद भी मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस तीसरे स्थान पर है.


संजू सैमसन और हेटमायर के लपेटे में आए टाइटन्स, रॉयल्स ने 3 विकेट से दी मात

गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में राजस्थान रॉयल्स को एक के बाद एक चार करारे झटके देकर 55 रन पर 4 विकेट झटक लिए थे. लेकिन अंतिम 8 ओवरों में उसने 113 रन बनाए.

संजू सैमसन ने राशिद को जड़े लगातार 3 छक्के, हक्के-बक्के रह गए खान
आखिरी बार राशिद खान को कब एक ओवर में तीन छक्के पड़े थे, यह उन्हें भी याद नहीं होगा. लेकिन आज संजू सैमसन ने मन बनाया तो राशिद के हाव-भाव के भी छक्के छूट गए.

जोस बटलर को मोहम्मद शमी ने यूं किया बोल्ड, अपना खाता भी नहीं खोल पाए
इस आईपीएल में ताबड़तोड़ रन कूट रहे जोस बटलर के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की टीम उन्हें बांधे रखने की योजना में कामयाब हो रही थी. बटलर ने इससे निकलने की कोशिश की तो वह बोल्ड हो गए.

प्रीति जिंटा की टीम को मिला शाहरुख खान, ये हैं पंजाब किंग्स के नए फिनिशर
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 21वें मैच में शाहरुख खान ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 10 गेंदो पर 23 रन की नाबाद पारी खेलकर पंजाब किंग्स को लखनऊ सुपर जायन्ट्स के खिलाफ दो विकेट से जीत दिलाई.

अगर डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर विकेट लेते तो मैं और भी ज्यादा खुश होता: एस. श्रीसंत
23 वर्षीय अर्जुन तेंदुलकर को रविवार को डेब्यू का मौका मिला. हालांकि उन्हें मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 2 ही ओवर बॉलिंग दी.

ओलंपिक से पहले विश्व चैंपियनशिप में 90 मीटर का रिकॉर्ड पार करना मेरा लक्ष्य है: नीरज चोपड़ा
तोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने इस सीजन अपने लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के साथ 90 मीटर का रिकॉर्ड हासिल करने और खुद को पेरिस ओलंपिक तक फिट रखने का लक्ष्य चुना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news