IPL 2024, LSG vs PBKS: पहली जीत की तलाश में उतरेगी लखनऊ, पंजाब से होगी टक्कर, देखें दोनों के रिकॉर्ड्स

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 30 Mar 2024 06:48 PM
IPL 2024, LSG vs PBKS: पहली जीत की तलाश में उतरेगी लखनऊ, पंजाब से होगी टक्कर, देखें दोनों के रिकॉर्ड्स
ऑडियो सुनें

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में नजरें लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर रहेंगी जिनके लिए इस साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है।

लखनऊ को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और यह उसका इस सीजन का दूसरा ही मैच होगा। लखनऊ को अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटना है तो उसे इस टीम के खिलाफ हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पंजाब ने सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से की थी, लेकिन उसे अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम भी इस मैच में पिछली हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news