गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा इजराइल

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 02 Apr 2025 03:05 PM
गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा इजराइल
ऑडियो सुनें

यरूशलम: गाजा पट्टी में ‘बड़े क्षेत्रों’ पर कब्जा करने के उद्देश्य से इजराइल अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा है। रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। काट्ज ने एक लिखित बयान में कहा कि इजराइल फलस्तीनी क्षेत्र में ‘‘आतंकवादियों और आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को कुचलने और क्षेत्र को साफ करने के लिए अपने सैन्य अभियान का विस्तार कर रहा है और इसका उद्देश्य गाजा पट्टी के बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करना है, जिन्हें इजराइल के सुरक्षा क्षेत्रों में जोड़ा जाएगा।’’

इजराइल की सुरक्षा परिधि उत्तरी और पूर्वी गाजा में इजराइल की सीमा के साथ जुड़ी हुई है। यह दशकों से देश की सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है, जिसका उपयोग इजराइल इस क्षेत्र के पास रहने वाले अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए करता है।

काट्ज ने यह स्पष्ट नहीं किया कि विस्तारित अभियान में गाजा के किन क्षेत्रों पर कब्जा किया जाएगा, जिसमें युद्ध वाले क्षेत्रों से आबादी को ह्लव्यापक रूप से निकालनाह्व भी शामिल है। इजराइली रक्षा मंत्री ने गाजा के लोगों से ह्लहमास को खदेड़ने और सभी बंधकों को वापस लौटानेह्व का आह्वान भी किया।

चरमपंथी समूह हमास ने अभी भी इजराइल के 59 बंधकों को रिहा नहीं किया है, जिनमें से 24 के जीवित होने का अनुमान है, जबकि शेष को युद्ध-विराम समझौतों या अन्य समझौतों के तहत रिहा कर दिया गया है।
काट्ज ने कहा, ‘‘युद्ध को समाप्त करने का यही एकमात्र तरीका है।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital