‘कनाडाई नागरिक’ तहव्वुर राणा से उसका कोई लेना-देना नहीं है: पाकिस्तान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 10 Apr 2025 07:54 PM
‘कनाडाई नागरिक’ तहव्वुर राणा से उसका कोई लेना-देना नहीं है: पाकिस्तान
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसका 26 नवम्बर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा से कोई लेना-देना नहीं है और वह एक कनाडाई नागरिक है तथा उसने लगभग दो दशकों से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है. राणा का पाकिस्तान में 1961 में जन्म हुआ था और उसने पाकिस्तान आर्मी मेडिकल कोर में सेवाएं दी थीं और इसके बाद वह 1990 के दशक में कनाडा चला गया, जहां उसे नागरिकता दी गई.

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने यहां साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ”वह एक कनाडाई नागरिक है और हमारे रिकॉर्ड के अनुसार उसने दो दशकों से अधिक समय से अपने पाकिस्तानी दस्तावेजों का नवीनीकरण नहीं कराया है.” प्रवक्ता ने हालांकि ”दस्तावेजों” का विवरण नहीं दिया, लेकिन ऐसे दस्तावेजों में अक्सर विदेशों में रह रहे पाकिस्तानियों के लिए राष्ट्रीय पहचान पत्र और पासपोर्ट शामिल होते हैं.

राणा मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ ??दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है. हेडली ने हमलों से पहले खुद को राणा की आव्रजन कंपनी का कर्मचारी बताकर मुंबई के स्थानों की रेकी की थी. छब्बीस नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादियों के एक समूह ने अरब सागर में समुद्री मार्ग का इस्तेमाल करके भारत की वित्तीय राजधानी में घुसने के बाद सीएसएमटी, दो होटलों और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया था. हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu