यह पूर्व नियोजित था : वरुण धवन ने गिगी हदीद को गोद में उठाने के बाद ट्रोल होने पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Apr 2023 08:23 PM
यह पूर्व नियोजित था : वरुण धवन ने गिगी हदीद को गोद में उठाने के बाद ट्रोल होने पर कहा
ऑडियो सुनें

मुंबई. मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के उद्घाटन समारोह में अमेरिका की सुपरमॉडल गिगी हदीद को उनकी ‘‘सहमति’’ के बिना गोद में उठाने के लिए सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के निशाने पर आए अभिनेता वरुण धवन ने रविवार को कहा कि यह ‘‘पूर्व नियोजित’’ था.

इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो में धवन को मंच पर प्रस्तुति देते हुए हदीद को गोद में उठाते हुए देखा जा सकता है. मॉडल हैरान होती दिखती हैं] लेकिन फिर अभिनेता द्वारा गोद में उठाकर चक्कर लगाने के दौरान थोड़ा नाचते हुए दिखती हैं. वीडियो में बाद में वरुण को हदीद को गाल पर चूमते हुए भी देखा गया.

इस पर विवाद बढ़ने से पहले ही धवन ने फौरन इनमें से एक ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि यह पूर्व नियोजित था. फिल्म ‘भेड़िया’ के अभिनेता ने एक ट्वीट पर जवाब दिया, ‘‘मुझे लगता है कि आज आप जागे और आपने जागने का फैसला किया. आपकी गलतफहमी दूर कर दूं और बता दूं कि उनका मंच पर आना पहले से ही तय था, इसलिए भड़ास निकालने के लिए ट्विटर पर कोई नयी वजह ढूंढे. सुप्रभात.’’ बहरहाल, उक्त ट्वीट उपयोगकर्ता ने बाद में डिलीट कर दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu