यह तारीफ है कि लोग अब भी मुझे ‘तेरे नाम’ के लिए याद रखते हैं : भूमिका चावला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Apr 2023 07:36 PM
यह तारीफ है कि लोग अब भी मुझे ‘तेरे नाम’ के लिए याद रखते हैं : भूमिका चावला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री भूमिका चावला ने कहा कि कुछ फिल्म अविस्मरणीय होती हैं और ‘तेरे नाम’ भी ऐसी ही एक फिल्म है.
चावला ने 2003 में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘तेरे नाम’ में निर्जरा की भूमिका निभाई थी. अभिनेत्री ने कहा कि यह एक ‘‘खूबसूरत प्रशंसा’’ है कि दर्शकों को अब भी यह किरदार याद है.

चावला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक वर्चुअल साक्षात्कार में कहा, ‘‘कुछ फिल्म छाप छोड़ती हैं और वे इसलिए छाप छोड़ती हैं कि लोग उसे भुला न सकें. इसलिए मैं इसे खूबसूरत प्रशंसा के रूप में लेती हूं कि लोग मुझे अब भी निर्जरा के रूप में याद करते हैं.’’ वह सतीश कौशिक के निर्देशन वाली रोमांस ट्रेजडी फिल्म के लिए उन्हें मिले प्यार से रोमांचित हैं लेकिन उनका मानना है कि उन्हें अन्य यादगार भूमिकाएं देने की जिम्मेदारी फिल्म उद्योग की है.

चावला (44) ने हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में फिर से सलमान के साथ काम किया है. फरहाद सामजी के निर्देशन वाली इस फिल्म में उनके साथ वेंकटेश हैं जिनके साथ उन्होंने 2002 में आई तेलुगु फिल्म ‘वासु’ की थी. उन्होंने ‘किसी का भाई…’ को ऐसी फिल्म बताया जिसमें दो अलग-अलग संस्कृतियों के परिवार एक साथ आते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu