जशपुर: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Aug 2024 07:14 PM
जशपुर: जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत
ऑडियो सुनें

जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डूमरडांड गांव में जंगली हाथी के हमले में जगन्नाथ राम (55) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात जंगली हाथी ने डूमरडांड गांव में हमला कर दिया और कई मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथी के हमले के बाद जब जगन्नाथ अपने परिवार को बचाने के लिए अन्य मकान में उन्हें भेज रहा था तभी जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया. इस हमले में जगन्नाथ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दी गई है. अधिकारियों ने बताया कि हाथी ने बीती रात लगभग चार गांवों में एक दर्जन मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu