मधुबाला के जीवन पर फिल्म बनाएंगी जसमीत के रीन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 15 Mar 2024 07:47 PM
मधुबाला के जीवन पर फिल्म बनाएंगी जसमीत के रीन
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्मकार जसमीत के रीन भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला के जीवन और उनके फिल्मी करियर पर आधारित एक फिल्म बनाएंगी. फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. फिल्म निर्माण कंपनी सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर इस फिल्म के निर्माण की घोषणा की.

सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में कहा, ”हम शालीनता और प्रतिभा की प्रतीक महान अभिनेत्री मधुबाला के सम्मान में अपनी आगामी फिल्म की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हैं. बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित सितारों में से एक के शाश्वत आकर्षण और मनोरम कहानी को जानने के लिए तैयार हो जाइए. इस बारे में ताजा जानकारी के लिए हमारे से जुड़े रहें! ” हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक मधुबाला ने अपने छोटे से करियर में ‘मिस्टर एण्ड मिसेज’ (1955), ‘चलती का नाम गाड़ी’ (1958), ‘काला पानी’ (1958) , ‘हावड़ा ब्रिज’ (1958) और ‘मुगल-ए-आजम’ जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के जरिए अपनी पहचान बनाई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu