प्रेशर बम की चपेट में आने से जवान घायल

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान घायल हो गया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी . बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेमुर्गा गांव के करीब प्रेशर बम की चपेट आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का जवान रामनाथ मौर्य घायल हो गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह नेलसनार शिविर से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के आठवीं वाहिनी के ‘सी’ कंपनी के बल को गस्त में रवाना किया गया था. उन्होंने बताया कि जब दल के जवान पांडेमुर्गा गांव के करीब थे तब जवान मौर्य का पैर प्रेशर बम के ऊपर चला गया और इससे बम में विस्फोट हो गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button