जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई उड़ान, उद्घाटन से पहले बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

नोएडा: करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लोकार्पण करेंगे।

थोड़ी देर में पीएम करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन

पीएम मोदी आज जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन करने के लिए स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान उनका अभिनंदन किया गया। पीएम मोदी थोड़ी देर में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेज पर मौजूद रहें।

घने कोहरे और बारिश में होगी उड़ान और लैंडिंग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में घने कोहरे, बहुत कम विजिबिलिटी और बारिश के दौरान भी विमानों की उड़ान और लैंडिंग हो सकेगी। एयरपोर्ट में इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) के सबसे हाई लेवल तकनीकि सिस्टम कैट थ्री का इस्तेमाल किया जाएगा। इस तकनीकि के जरिए कम दृश्यता में भी सुरक्षित लैंडिंग कराई जाती है। आमतौर पर पायलट इस तकनीकि का इस्तेमाल तब करते हैं, जब उन्हें बाहर कुछ भी दिखाई न दे रहा हो और लैंडिंग के लिए पूरी तरह से उन्हें तकनीकि पर निर्भर होना पड़ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button