कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक की बहू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट छोड़ा

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 26 Nov 2025 12:35 PM
कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक की बहू ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट छोड़ा
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दिल्ली में एक प्रतिष्ठित व्यवसायिक परिवार से जुड़ी महिला की खुदकुशी ने सनसनी फैला दी है। कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया (40) ने मंगलवार श्याम को खुदकुशी कर ली।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। हालांकि, दीप्ति चौरसिया के परिजन खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस को शिकायत दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दीप्ति की वर्ष 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी। दोनों के एक 14 साल का लड़का है। आरोप है कि हरप्रीत ने दो शादी कर रखी है। दूसरी पत्नी दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री है। वसंत विहार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital