कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने दो दिनों में कमाए 7.39 करोड़ रुपये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Jan 2025 06:54 PM
कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ ने दो दिनों में कमाए 7.39 करोड़ रुपये
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 7.39 करोड़ रुपये की कमाई की है. निर्माताओं ने रविवार को यह जानकारी दी. यह फिल्म 1975 से 1977 तक के 21 महीनों के आपातकाल पर केंद्रित है और रनौत ने इसमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभायी है.

फिल्म सेंसर प्रमाणपत्र और सिख समुदाय को गलत ढंग से प्रस्तुत करने के आरोपों के कारण विवादों में रही और इसका रिलीज कई बार टाल दिया गया था, लेकिन अंतत: इसे शुक्रवार को पूरे देश में रिलीज किया गया. रनौत की मणिर्किणका फिल्म्स के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 3.11 करोड़ रुपये की कमाई की, उसके बाद शनिवार को 4.28 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म की दो दिन की कुल कमाई 7.39 करोड़ रुपये रही.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और सिख संगठनों द्वारा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन तथा कई राजनेताओं द्वारा प्रतिबंध की मांग के बाद शुक्रवार को पंजाब के सिनेमाघरों में “इमरजेंसी” प्रर्दिशत नहीं की गई. शीर्ष गुरुद्वारा संस्था एसजीपीसी और कई सिख संगठनों ने राज्य भर में सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स और मॉल के बाहर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया. रनौत ने ‘इमरजेंसी’ पर प्रतिबंध की मांग की निंदा की और कहा कि पंजाब के कुछ हिस्सों में फिल्म के प्रदर्शन को प्रतिबंधित किया जाना ‘कला और कलाकार का पूरी तरह उत्पीड़न’ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu