कांकेर: भालू के हमले में पिता-पुत्र की मौत, दो लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 19 Jan 2025 06:39 PM
कांकेर: भालू के हमले में पिता-पुत्र की मौत, दो लोग घायल
ऑडियो सुनें

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक भालू के हमले में एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई तथा दो लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. एक वन अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार को कोरार वन रेंज के अंतर्गत डोंगरकट्टा गांव के पास एक पहाड़ी पर हुई.

उन्होंने बताया कि भालू ने सबसे पहले सुकलाल दारो (45) और अज्जू कुरेटी (22) पर उस समय हमला किया, जब वे जैलनकासा पहाड़ी पर जंगल में लकड़ियां इकट्ठा करने गए थे. उन्होंने बताया कि दारो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुरेटी गंभीर रूप से घायल हो गया. अधिकारी ने बताया कि वन एवं पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए तथा घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया.

उन्होंने बताया कि जब वनकर्मी और स्थानीय लोग दारो के शव को हटा रहे थे, तो जानवर ने दोबारा हमला कर दिया, जिससे दारो के पिता शंकर दारो की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि हमले में वन रक्षक नारायण यादव के हाथ में भी चोटें आईं हैं. अधिकारी ने बताया कि बाद में अधिकारियों ने जंगल से शवों को हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया. उन्होंने बताया कि भालू की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए क्षेत्र में वन र्किमयों को तैनात किया गया है तथा ग्रामीणों को जंगल में न जाने की सलाह दी गई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu