करीना कपूर ने ताजा फलों, सब्जियों के ब्रांड ‘प्लक’ में हिस्सेदारी खरीदी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Aug 2023 03:44 PM
करीना कपूर ने ताजा फलों, सब्जियों के ब्रांड ‘प्लक’ में हिस्सेदारी खरीदी…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान ने ताजा फलों एवं सब्जियों की बिक्री करने वाले ब्रांड ‘प्लक’ में हिस्सेदारी खरीदी है। इसके अलावा वह प्लक की ब्रांड अम्बैसडर भी होंगी। हालांकि, इस साझेदारी से जुड़े वित्तीय पहलुओें का ब्योरा नहीं दिया गया है।

प्लक ने बयान में करीना के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए कहा, ‘‘यह न केवल हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है बल्कि करीना भी कंपनी में एक हिस्सेदारी लेकर इससे जुड़ रही हैं।’’ वर्ष 2021 में स्थापित प्लक ताजा फलों एवं सब्जियों की बिक्री करने वाला अग्रणी ब्रांड है। फिलहाल इसका परिचालन मुंबई एवं बेंगलुरु शहरों में हो रहा है। आने वाले समय में इसके कारोबार का देश के अन्य शहरों में विस्तार करने की भी योजना है।

कंपनी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रतीक गुप्ता ने कहा, ‘‘करीना कपूर खान के साथ हमारी साझेदारी हमें बड़े लक्ष्य तक ले जाएगी। हमारा लक्ष्य ताजा फलों एवं सब्जियों का एक राष्ट्रीय स्तर का ब्रांड बनने का है।’’ प्रेम

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav