केरल: मस्जिद में धार्मिक समारोह के दौरान हाथी ने मचाया उत्पात, 23 लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jan 2025 08:30 PM
केरल: मस्जिद में धार्मिक समारोह के दौरान हाथी ने मचाया उत्पात, 23 लोग घायल
ऑडियो सुनें

मलप्पुरम. बुधवार को तिरूर के निकट एक मस्जिद में धार्मिक समारोह के दौरान एक हाथी के उत्पात मचाने से 23 लोग घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे हाथी ने उठाकर फेंक दिया. तिरूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब 12:30 बजे हाथी के हमले के बाद घबराए लोगों के कारण मची भगदड़ में शेष 22 लोग मामूली रूप से घायल हो गए.

सामने आए घटना के दृश्यों के अनुसार, समारोह के लिए पंक्तिबद्ध पांच हाथियों में से एक हिंसक हो गया और उसने सामने एकत्रित लोगों की भीड़ पर हमला कर दिया. हाथी ने एक आदमी को अपनी सूंड से उठाया, उसे घुमाया और फिर दूर फेंक दिया. कुछ प्रयासों के बाद हाथी को उसके महावतों ने शांत कर दिया. पुलिस ने पुष्टि की कि मस्जिद को समारोह के लिए हाथियों के उपयोग की आवश्यक अनुमति मिली थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu