खरगे और राहुल की कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 02 Aug 2023 08:09 PM
खरगे और राहुल की कर्नाटक के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक, लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी की कर्नाटक इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में खरगे और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री एवं कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और कई अन्य नेता मौजूद थे.

बैठक के बाद खरगे ने ट्वीट कर कहा, ”हम साथ मिलकर 6.5 करोड़ कन्नड़वासियों के लिए प्रगति और कल्याण का एक नया अध्याय लिख रहे हैं. हम अपनी 5 ‘गारंटी’ को पूरा करने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं, जिनमें से सभी कार्यान्वयन के अंतिम चरण में हैं. एक ऐतिहासिक जनादेश, एक बड़ी ज.म्मिेदारी भी लाता है.” उन्होंने कहा, ”हमें विश्वास है कि कर्नाटक की जनता भी 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पर अपना विश्वास जताएगी. कर्नाटक हमारे कल्याणोन्मुख शासन और विकास पर भरोसा करता है.” इस साल मई में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu