बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में खरगे, राहुल, प्रियंका, भूपेश बघेल

नयी दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शामिल हैं. कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, कांग्रेस की बिहार इकाई के प्रमुख राजेश राम, कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन के साथ-साथ वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह भी इस सूची में शामिल हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
राष्ट्रीय जनता दल (राजद), कांग्रेस और वामपंथी दलों वाले विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने बिहार चुनाव के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, अलका लांबा, पवन खेड़ा, इमरान प्रतापगढ.ी, शकील अहमद, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ ??पप्पू यादव, अनिल जयहिंद और राजेंद्र पाल गौतम के नाम भी पार्टी द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button