कोंडागांव: संदिग्ध नक्सलियों ने की कोटवार की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Aug 2023 05:56 PM
कोंडागांव: संदिग्ध नक्सलियों ने की कोटवार की हत्या
ऑडियो सुनें

कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने अपहरण के बाद कोटवार की हत्या कर दी .पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बयानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेंगागोंदी गांव के कोटवार धरमदास बघेल की नक्सलियों ने अपहरण के बाद हत्या कर दी. कोटवार, गांव में राजस्व विभाग का प्रतिनिधि होता है जो ग्रामीणों के घरों और संपत्तियों पर निगरानी रखता है .

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि बीती रात लगभग 20 की संख्या में नक्सली गांव में पहुंचे और वह कोटवार को अपने साथ ले गए. उन्होंने बताया कि आज सुबह गांव के बाहर खेत से कोटवार का शव बरामद किया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया, और शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव के करीब से एक पर्चा बरामद किया है जिसमें कोटवार पर पुलिस मुखबिर का आरोप लगाया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिय है तथा हमलावर नक्सलियों की खोज की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu