कोरबा: कई टुकड़ों में मिला व्यक्ति का शव, मामले की जांच शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Jul 2024 06:33 PM
कोरबा: कई टुकड़ों में मिला व्यक्ति का शव, मामले की जांच शुरू

ऑडियो सुनें

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने एक बांध के क.रीब एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है. पुलिस आधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर बांध के क.रीब पुलिस ने एक बैग और बोरी में एक व्यक्ति के शव के कई टुकड़े बरामद किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को बुधवार को ग्रामीणों से एक बैग और बोरी में मानव शरीर के टुकड़े होने की जानकारी मिली थी. सूचना के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पैर, हाथ और सिर का हिस्सा बरामद किया है.

अधिकारियों ने बताया कि जब बांध के करीब मिले बैग की तलाशी ली गई तब उससे आधार कार्ड की फोटो कॉपी और पासपोर्ट मिला. परिचय पत्रों में मोहम्मद वसीम अंसारी, रांची (झारखंड) नाम लिखा हुआ है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव अंसारी का ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि शव के साथ मिले कागजों से जानकारी मिली है कि वह दो जुलाई को दिल्ली गया था, साथ ही उसके दमन दीव से रांची जाने की भी जानकारी मिली है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu