कोरबा: बाथरूम में मिली मां-बेटी लाश, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 08 Jul 2022 03:14 PM
कोरबा: बाथरूम में मिली मां-बेटी लाश, पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी
ऑडियो सुनें

कोरबा: कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. कोयलांचल कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर डीएमक्यू क्वार्टर में SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ लाश मिली है. SECL कर्मी की पत्नी और बेटी की कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार एसईसीएल कुसमुंडा में पदस्थ कर्मचारी आर के दास की पत्नी और बेटी की रक्तरंजित लाश घर के बाथरूम मे मिली है.

मामले की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची है. डॉग स्क्वायड एवं फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. मामले की तफ्तीश जारी है. हत्या को लेकर पुलिस अलग-अलग एंगल से तफ्तीश कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav