आइए देश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करें : मुर्मू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Dec 2025 10:45 PM
आइए देश के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करें : मुर्मू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को नव वर्ष 2026 की पूर्व संध्या पर नागरिकों को बधाई दी तथा सभी से देश के विकास, सामाजिक सद्भाव व पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने के लिये कहा. एक संदेश में उन्होंने कहा कि नया साल नयी ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक है.

राष्ट्रपति ने कहा, ”यह आत्म-चिंतन और नए संकल्पों का भी एक अवसर है. इस मौके पर आइए हम देश के विकास, सामाजिक सद्भाव व पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मज.बूत करें.” मुर्मू ने कहा, ”मेरी कामना है कि 2026 हमारे जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए तथा एक मज.बूत और ज्यादा समृद्ध भारत बनाने के लिए नयी ऊर्जा दे.” उन्होंने देश और विदेश में सभी भारतीयों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu