जीवन धारणाओँ को गलत साबित कर देता है: करीना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Feb 2025 10:26 PM
जीवन धारणाओँ को गलत साबित कर देता है: करीना
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के कुछ हफ्तों बाद उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जब हकीकत से सामना होता है तो जीवन सभी सिद्धांतों और धारणाओं को ध्वस्त कर देता है. मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित सैफ के अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल पर एक अज्ञात हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर कई बार चाकू से हमला किया. हमले के बाद सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई. उन्हें चार दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी.

करीना ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “आप कभी विवाह, तलाक, बेचैनी, बच्चे का जन्म, किसी प्रियजन की मृत्यु, पालन-पोषण को नहीं समझ सकते, जब तक कि ये वास्तव में आपके साथ न हों. जीवन की परिस्थितियों पर बनाए गए सिद्धांत और धारणाएं वास्तविकता नहीं होतीं. जब तक जिंदगी आपको सबक नहीं सिखा देती तब तक आपको लगता है कि आप सबसे समझदार हैं.” सैफ पर हमले के बाद, करीना ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इसे “हमारे परिवार के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण दिन” करार दिया था.

उन्होंने लिखा था, “…हम अब भी हमारे साथ हुई उस घटना को समझने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे कठिन समय में मैं मीडिया और ‘पपराज.ी’ (र्चिचत हस्तियों की तस्वीर लेने का प्रयास करने वाले स्वतंत्र फोटोग्राफर) से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि वे अनावश्यक कवरेज करने से बचें.” सैफ ने हमले के बाद पिछले सप्ताह ओटीटी मंच ‘नेटफ्लिक्स’ के एक कार्यक्रम में पहली बार सार्वजनिक रूप से शिरकत की. इस दौरान उन्होंने कहा, “दर्शकों के सामने आकर बहुत अच्छा लग रहा है.” इस कार्यक्रम में घोषणा की गई कि सैफ जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘ज्वेल थीफ – द हिस्ट बिगेन’ में नजर आएंगे. इस फिल्म में वह ‘पाताल लोक’ सीजन 2 के अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu