
मुंबई. अभिनेता प्रभास ने मंगलवार को उम्मीद जताई कि दर्शकों को फिल्म ‘आदिपुरुष’ में भगवान राम की उनकी भूमिका पसंद आएगी. ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म बड़े पर्दे पर रामायण का रूपांतरण है. प्रभास ने ‘आदिपुरुष’ के बारे में कहा कि इसे ‘बहुत प्यार और सम्मान’ के साथ बनाया गया है.



