महाराष्ट्र: काला जादू कर महिला का गर्भ गिराने की साजिश के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 17 Aug 2023 07:58 PM
महाराष्ट्र: काला जादू कर महिला का गर्भ गिराने की साजिश के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

पालघर. महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने काला जादू कर एक महिला के गर्भ को खत्म करने की साजिश के आरोप में एक गृहिणी सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मांडवी थाने के प्रभारी ने बताया कि मामला महाराष्ट्र मानव बलि, अन्य अमानवीय, बुराई और अघोरी प्रथाओं तथा काला जादू रोकथाम एवं उन्मूलन अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गृहिणी का उस महिला से विवाद है, जो उसके पति की रिश्तेदार है. उन्होंने बताया कि महिला के गर्भ के बारे में पता चलने के बाद आरोपी गृहिणी ने मंगलवार को कथित रूप से काला जादू के जरिये इसे समाप्त करने के लिए एक बाबा से संपर्क किया. काम पूरा करने के लिए महिला ने उसे डिजिटल माध्यम से 4,000 रुपये का भुगतान भी किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी गृहिणी के पति ने बातचीत सुनी और पुलिस से संपर्क किया. अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu