महाराष्ट्र: कार-टैंकर की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 08 Apr 2025 01:20 PM
महाराष्ट्र: कार-टैंकर की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

वर्धा: महाराष्ट्र के वर्धा जिले में एक कार के टैंकर से टकरा जाने की घटना में दम्पति और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिले के तरोदा गांव में सोमवार रात यह घटना हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार के सामने एक जंगली सूअर के अचानक आ जाने से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार एक टैंकर से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार एक पुरुष, उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital