महाराष्ट्र: अवैध रूप से रह रही छह बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 May 2025 08:38 PM
महाराष्ट्र: अवैध रूप से रह रही छह बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने दो जगहों से छह बांग्लादेशी महिलाओं को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. ठाणे शहर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को कल्याण और भिवंडी में की गई छापेमारी के बाद ये गिरफ्तारियां हुई.

उन्होंने बताया कि विशेष सूचना के आधार पर पुलिस के जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ (एईसी) ने 30 अप्रैल को कल्याण पूर्व के गणेश नगर में छापेमारी की थी. अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान चार बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा गया. प्रवक्ता के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं की पहचान संगीताजीबी पिंटू यशो (32), मुन्नी आसिफ शेख (34), शरनिली असबुर्रहमान अ हमद (26) और रिया हलीम शेख (20) के रूप में हुई है. प्रवक्ता ने बताया कि ये सभी बार डांसर के रूप में काम करती थीं.

अधिकारी ने बताया कि उसी दिन एक अलग अभियान में शहर पुलिस की अपराध शाखा ने भिवंडी के हनुमान टेकड़ी में छापा मारा.
उन्होंने बताया कि टीम ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा, जिनकी पहचान शाहिदाखातून लिपन खान (40) और जरीना रफीक शेख (50) के रूप में हुई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से कई मोबाइल फोन जब्त किए हैं. प्रवक्ता ने बताया, “वे (दोनों महिलाएं) कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाईं, जिससे यह साबित हो सके कि वे भारतीय नागरिक हैं.” उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu